फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर की पत्नी से संबंधों पर नेवी अफसर बर्खास्त

Sat, 13 Apr 2013 01:32 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोच्चि में नौसेना दक्षिणी कमान में पत्नियों की अदला बदली के शर्मसार करने वाले आरोपों पर विवाद के बीच रक्षा मंत्री एके एंटनी ने शुक्रवार को एक अन्य मामले में नौसेना अधिकारी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इस अधिकारी पर अपने सीनियर अफसर की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट कमांडर पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एंटनी ने उसे बर्खास्त करने की मंजूरी दे दी है। नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर का पद थल सेना के मेजर के बराबर माना जाता है।

दोषी पाए गए अधिकारी के नाम का खुलासा किए बगैर सूत्रों ने बताया कि उसे अपने वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के साथ अवैध संबंधों का दोषी पाया गया। सशस्त्र सेनाओं में यह एक दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन


अधिकारी की बर्खास्तगी की कार्रवाई उस वक्त की गई है जब कोच्चि में तैनात एक लेफ्टिनेंट की पत्नी ने अपने पति, उसके सीनियरों और सहयोगियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस महिला ने पत्नियों की अदला बदली किए जाने का आरोप भी लगाया है।

नौसेना ने रक्षा मंत्रालय को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में यौन शोषण के आरोपों का खंडन किया है। नौसेना ने कहा है कि दक्षिणी कमान ने अपने स्तर पर जांच की है और पाया कि ये आरोप सरासर गलत हैं। अधिकारी की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एंटनी ने नौसेना को इस संदर्भ में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।

नौसेना ने अपने अधिकारियों का बचाव करते हुए कहा है कि अधिकारी की पत्नी द्वारा अपने पति के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। बयान में कहा गया है कि जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर इस युगल के निजी जीवन के मतभेद सुलझाने की कोशिश की थी, जो नाकाम रही। दुर्भाग्यवश महिला ने मदद करने वालों पर ही आरोप लगा दिए। नौसेना का कहना है कि वह इस मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें