फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चश्मे' से बल्लेबाजी में चार चांद लगाएंगे वीरू

Mon, 18 Feb 2013 08:18 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच के दौरान नए अवतार में नजर आ सकते हैं। उनकी आंखों पर चश्मा चढ़ चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ वन डे सीरीज से निकाले जाने के बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने चश्मा चढ़ाया है।
विज्ञापन


बैक लिफ्ट की समस्या के चलते लगाया चश्मा
पंकज रॉय और अंशुमन गायकवाड़ के बाद वह भारत के तीसरे ओपनर बल्लेबाज होंगे जो चश्मा पहनकर पारी का आगाज करेंगे। सहवाग के कोच एएन शर्मा की मानें तो जब वह उनके पास प्रैक्टिस के लिए आए तो उन्हें चश्मा लगाए देख वह खुद भी हैरान रह गए। लेकिन शर्मा साफ कर देते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सहवाग की समस्या चश्मा नहीं बल्कि उनकी दूर जाती बैक लिफ्ट है। जिसे उन्होंने इस दौरान नेट पर चश्मे के साथ ही सुधारा है।

एएन शर्मा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने सहवाग से चश्मे का राज पूछा तो उन्होंने बताया कि सिर में दर्द होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने इसे लगाया है। हालांकि इसका पॉवर .5 ही है। लेकिन इससे उनकी बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह पिछले डेढ़ माह से चश्मा लगाकर ही नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीरू को बोल्ड होने से बचाएगा चश्मा
इंग्लैंड के खिलाफ वन डे श्रंखला से निकाले जाने के बाद सहवाग ने काफी मेहनत की है। शर्मा के मुताबिक खास बात यह है कि उनका यह शिष्य काफी सकारात्मक है। उन्होंने वीरू को बताया कि थोड़ा बैक लिफ्ट में समस्या आई है। पहले के मुकाबले यह काफी दूर जा रही है। जिससे बैट व पैड के बीच दूरी बन रही है। उसने इस समस्या को सुधारा है। पिछले दिनों पैड व बैट के बीच की दूरी के चलते सहवाग को डिफेंस शॉट लगाने में मुश्किल हो रही थी और वे बार-बार बोल्ड हो रहे थे।

अंदर आती गेंदों की परेशानी को वीरू ने किया दूर
ऑस्ट्रेलिया के पास दो उच्चस्तरीय खब्बू गेंदबाज मिचेल जानसन व मिचेल स्टार्क हैं। हालांकि शर्मा यह बात सिरे से खारिज कर देते हैं कि सहवाग को खब्बू गेंदबाजों की अंदर आती गेंदों से परेशानी हो रही है। बावजूद इसके इन खब्बू गेंदबाजों से निपटने के लिए उन्हें खब्बू मध्यम गति के गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने जमकर प्रैक्टिस कराई है।

शर्मा यह भी कहते हैं कि इस श्रंखला में इस तरह की गेंदों के लिए मददगार पिचें नहीं मिलने वाली हैं। उन्होंने सहवाग को इस श्रंखला के लिए यही गुरू मंत्र दिया है कि जितना देर हो सकती है क्रीज पर डटे रहो। क्रीज पर होगे तो रन खुद ब खुद आएंगे।
विज्ञापन


चश्मा पहनकर खेलने वाले बल्लेबाज
-क्लाइव लायड
-जहीर अब्बास
-माइक स्मिथ
-एडी बारलो
-पीटर वान डर मर्व
-पर्सी फेंडर
-डेविड स्टील
-सौरव गांगुली (कांटेक्ट लेंस)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें