फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehwag-Messi: सहवाग ने मेसी को लेकर शेयर किया मजेदार मीम, लिखा- अगर भारत में जन्मे होते अर्जेंटीना के कप्तान..

Tue, 20 Dec 2022 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्जेंटीना द्वारा इतिहास रचने और कतर में अपना तीसरा विश्व कप खिताब हासिल करने के एक दिन बाद सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अर्जेंटीना के दिग्गज मेसी के बारे में एक मजाकिया पोस्ट साझा किया।
विज्ञापन
लियोनल मेसी पर मीम और सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को उनके अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाना जाता है। सहवाग ने रविवार को फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना की टीम द्वारा फ्रांस को हराने देने के बाद एक शानदार ट्वीट किया था। साथ ही अर्जेंटीना को बधाई भी दी थी। इसके एक दिन बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेसी से जुड़ा एक एक मजेदार मीम भी शेयर किया है।। 
विज्ञापन
Trending Videos

मेसी ने 36 साल के विश्व कप के सूखे को खत्म करते हुए अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई। वह अर्जेंटीना की जीत के हीरो रहे। इस अभियान में मेसी ने सात गोल दागे और लगभग हर मैच में अपनी टीम को जीत दिलाई। अपना पांचवां विश्व कप खेल रहे मेसी ने इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना टीम की कप्तानी की और फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को कतर के लुसैल स्टेडियम में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया।

सहवाग और मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना द्वारा इतिहास रचने और कतर में अपना तीसरा विश्व कप खिताब हासिल करने के एक दिन बाद सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अर्जेंटीना के दिग्गज मेसी के बारे में एक मजाकिया पोस्ट साझा किया। सोशल मीडिया पर लोगों को हंसाने के लिए प्रसिद्ध, सहवाग ने बताया कि अगर मेसी भारत में पैदा होते तो कैसे उन्हें उनके शानदार विश्व कप अभियान के लिए पुरस्कृत किया गया होता। यह पोस्ट कुछ ही देर में उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स के बीच वायरल हो गई। वायरल पोस्ट को अनुभवी भारतीय ओपनर शिखर धवन ने भी लाइक किया।

इससे पहले सहवाग ने फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में मेसी और एम्बाप्पे के शानदार प्रदर्शन की सराहना की थी। उन्होंने लिखा था- अब तक के सबसे शानदार विश्व कप मैचों में से एक। एम्बाप्पे फ्रांस के लिए उत्कृष्ट थे, लेकिन यह लियोनेल मेसी के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर अर्जेंटीना को बधाई।
विज्ञापन

मेसी ने रविवार को हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया था। इससे पहले फुल टाइम में स्कोर 2-2 की बराबरी और एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा था। मेसी ने फाइनल में अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने दो गोल दागे। इस विश्व कप में मेसी ने कुल मिलाकर सात गोल दागे।

इससे उनके विश्व कप में किए कुल गोल्स की संख्या 13 पहुंच गई। साथ ही वह अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। फाइनल में मैदान पर उतरते ही मेसी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच (26) खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। यह मेसी का पांचवां विश्व कप था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें