फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: पाकिस्तानी दर्शकों के लिए जाली पर चढ़े इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम, वायरल हुआ वीडियो, देखें

Tue, 20 Dec 2022 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत से ज्यादा इंग्लिश टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम की चर्चा हो रही है। उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, कराची में तीसरे दिन के खेल के बाद मैकुलम बाउंड्री लाइन के पास घूम रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे मैकुलम ने फैन्स का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
ब्रैंडन मैकुलम फेन्स पर चढ़ गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यह पहली बार है जब किसी टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट में क्लीन स्वीप किया है। रेहान अहमद और जैक लीच की शानदार गेंदबाजी और हैरी ब्रुक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से हराया। इंग्लिश टीम को 167 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने चौथे दिन दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

हालांकि, इस टेस्ट में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत से ज्यादा इंग्लिश टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम की चर्चा हो रही है। उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, कराची में तीसरे दिन के खेल के बाद मैकुलम बाउंड्री लाइन के पास घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ पाकिस्तानी फैन्स के साथ सेल्फी ली और कुछ को ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद एक फैन ने उन्हें एक टी-शर्ट पर साइन करने दिया। उस शर्ट पर साइन करके मैकुलम ने जैसे ही उसे जाली के अंदर फेंका, वह शर्ट जाली के ऊपरी हिस्से में जाकर अटक गई।

इसके बाद जो कुछ भी मैकुलम ने किया वह देखने लायक था। मैकुलम तुरंत 10-12 फीट लंबे फेन्स (जाली) पर चढ़ गए और शर्ट को वहां से उतारकर दर्शकों की ओर फेंक दिया। बार्मी आर्मी ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- क्या आपको लगता है कि ऐसा कुछ भी है जो ब्रैंडन मैकुलम नहीं कर सकते हैं? शर्ट वाली घटना में बैज (मैकुलम) रेस्क्यू के लिए आए।
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 304 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 354 रन बनाए और 50 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 216 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दो विकेट पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 74 रन से और दूसरा टेस्ट 26 रन से जीता था। इंग्लैंड ने टेस्ट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें