फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने ट्वीट कर की धोनी की तारीफ, बोले- वह सालों से ऐसा करते आ रहे

Sun, 23 Apr 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को हैदराबाद में खेली गई महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ पारी की तारीफ की है। रॉयल पुणे सुपरजायंट की जीत के बाद कोहली ने ट्वीट कर कहा कि इस मैच में धोनी ने वही किया जो वह सालों से करते आ रहे हैं। क्या शानदार पारी खेली उन्होंने, देखकर मजा आ गया। 
विज्ञापन
Ms Dhoni does what he's done with so much confidence over the years. What a champion knock. Great to watch 💪 — Virat Kohli (@imVkohli) April 22, 2017

आपको बता दें कि अभी तक पूर्व कप्तान धोनी की फॉर्म पुणे के लिए चिंता का सबब बनी हुई थी। वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उन्होंने इसके पहले के 5 मैचों में कुल 61 रन ही बनाए थे। अभी तक मैचों में 28 उनका सर्वाधिक स्कोर था। धोनी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं कर पा रहे थे। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले धोनी पूर्व टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए हमेशा प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई पारी ऐसा सिद्ध भी कर दिखाया।
विज्ञापन


उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 61 रन की शानदार नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। धोनी की इस पारी के मायने इसलिए भी बढ़ जाते हैं क्योंकि इसके पहले के मैचों में वह अपनी अच्छी फॉर्म न होने की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे थे। लेकिन हैदराबाद में खेली गई पारी से उन्होंने आलोचकों के मुंह में ताला जड़ दिया। उन्होंने आखिरी गेंद जब टीम को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी तब चौका जड़ के पुणे को जीत दिला दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें