टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, उप-कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को 2016 आईसीसी वन-डे टीम ऑफ द ईयर की कैप दी गई है। कोहली और रोहित को ये कैप न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे से पहले मिली, जबकि जडेजा ने कैप के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
कोहली, रोहित और जडेजा का चयन 2016 आईसीसी टीम ऑफ द ईयर में हुआ है। यह टीम आईसीसी के वार्षिक अवॉर्ड का हिस्सा है, जिसमें 14 सितंबर 2015 से 20 सितंबर 2016 के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें दोनों अवॉर्ड में मिली कैप को पहनते हुए दिख रहे हैं। जडेजा इस समय भारतीय वन-डे के सदस्य नहीं है, लेकिन उन्होंने कोहली और रोहित से एक दिन पहले ही कैप हासिल कर ली थी।
India's @imVkohli and @ImRo45 try on their 2016 ICC ODI Team of the Year caps! Will they make the 2017 XI? pic.twitter.com/5DeDmYNJLt— ICC (@ICC) October 25, 2017
ऑलराउंडर ने जल्द ही अपनी इस उपलब्धि को फैंस से साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आईसीसी वन-डे टीम 2016 का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।'
Feeling so proud to be part of the icc ODI team 2016. #icc #bcci #cap #rajputboy A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on Oct 24, 2017 at 2:02am PDT
दरअसल, पिछले 12 महीनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने के इरादे से आईसीसी ने अपने अवॉर्ड्स देना शुरू किए हैं, जिसे प्रत्येक साल के अंत में भेंट किया जाएगा। अवॉर्ड्स में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी फॉर द क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर, वन-डे प्लेयर ऑफ द ईयर, टी20 अंतर्राष्ट्रीय परफॉरमेंस ऑफ द ईयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर (साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी), एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर, अंपायर ऑफ द ईयर, कैप्टन ऑफ द ईयर, महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर, महिला वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर, खेल भावना का अवॉर्ड, पीपल्स चॉइस ऑफ द ईयर, टेस्ट-वन-डे और टी20 अंतर्राष्टीय की सर्वश्रेष्ठ एकादश।
Presenting the ICC ODI Team of the Year 2016! #ICCAwards pic.twitter.com/5rH3XozNIj— ICC (@ICC) December 22, 2016
पिछले साल आईसीसी ने रविचंद्रन अश्विन को क्रिकेटर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सम्मानित किया था जबकि क्विंटन डी कॉक को वन-डे और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला था।
VIDEO: @ashwinravi99 reflects on his @ICC Award. Up close and personal with 2016 International Cricketer of the Year https://t.co/DX7ZUcSj4S pic.twitter.com/21uDxldE01— BCCI (@BCCI) December 22, 2016
इस साल आईसीसी वन-डे टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया गया है। इसके अलावा टीम में क्विंटन डी कॉक, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर, एबी डीविलियर्स, मिचेल मार्श, कागिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन को शामिल किया गया है। इमरान ताहिर को आईसीसी वन-डे टीम ऑफ द ईयर टीम का 12वां खिलाड़ी बनाया गया है।
2016 आईसीसी वन-डे टीम इस प्रकास है:
डेविड वॉर्नर, क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, जोस बटलर, मिचेल मार्श, रविंद्र जडेजा, मिचेल स्टार्क, कागिसो रबाडा, सुनील नरेन, इमरान ताहिर।