पर्थ में कोहली के होटल रूम का वीडियो बनाया गया था। अब विराट बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए एडिलेड पहुंच चुके हैं। वह शहर के साथ-साथ इस मामले को भी पीछे छोड़ना चाहते हैं। वह कोई कानूनी कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम प्रबंधन ने विराट से इस मामले पर बात की है। उन्होंने कोहली से कहा है कि अगर वह चाहते हैं तो टीम इंडिया पुलिस के पास जाएगी।
कोहली ने टीम प्रबंधन से क्या?
विराट ने टीम प्रबंधन के सामने अपना पक्ष रखा है। वह इस मामले को अब पीछे छोड़ना चाहते हैं। कोहली टूर्नामेंट के आगे के मैचों पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं। वह होटल क्राउन द्वारा की गई कार्रवाई से खुश हैं और इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने पर्थ में दक्षिण अफ्रीका का सामना किया था। वहां उसे हार मिली थी। मैच के बाद ही यह मामला सामने आया था।
ये भी पढ़ें: Dewald Brevis: वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका, 57 गेंद पर ठोंके 162 रन, 13 छक्के जड़े
विराट ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा था?
विराट ने खुद इसका वीडियो शेयर कर निजता का मुद्दा उठाया। विराट ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर बहुत खुश होते हैं और उनसे मिलकर उत्साहित हो जाते हैं। मैं हमेशा इसकी तारीफ करता हूं, लेकिन यहां यह वीडियो डराने वाला है और इससे मैं अपनी निजता को लेकर बहुत चिंतित हूं। अगर मुझे अपने होटल के रूम में प्राइवेसी नहीं मिलेगी तो मैं कहां पर्सनल स्पेस की उम्मीद कर सकता हूं। मैं इस तरह के कार्य और अपनी निजता के हनन से सहमत नहीं हूं। मुझे यह स्वीकार नहीं है। लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें अपने मनोरंजन का एक जरिया न समझें।"
ये भी पढ़ें: India Squad: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, दो नए चेहरों को मिला मौका