फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB के कप्तान बने रहेंगे विराट कोहली, टीम के नए सदस्य ने कप्तानी को लेकर कही खास बात

Fri, 20 Sep 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली, आरसीबी
विज्ञापन

विराट कोहली का रिकार्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान के तौर पर भले ही निराशाजनक हो लेकिन टीम के नव नियुक्त क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने अगले आईपीएल चरण में कप्तानी में किसी भी बदलाव से इनकार किया।

विज्ञापन


कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे सितारों के बावजूद आरसीबी ने आईपीएल के शुरू होने के बाद से एक भी खिताब नहीं जीता है। कोहली ने सात सत्र में टीम की अगुआई की है। हेसन ने इस बात से इनकार किया कि कोहली टीम में किसी भी तरह का नियंत्रण करते हैं। उन्होंने गुरूवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं मानते कि विराट चीजों पर नियंत्रण बनाते हैं। लेकिन आगे बढ़ते हुए वह अपनी पिछली गलतियों से सीख ले चुका है।’’

हेसन ने कप्तानी को लेकर कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों से चल रही चर्चाओं के दौरान विराट की कप्तानी को लेकर कोई भी सवाल नहीं है।’’ न्यूजीलैंड के पूर्व कोच ने अपने और मुख्य कोच साइमन कैटिच के साथ कोहली के तालमेल की बात करते हुए कहा, ‘‘हम सभी आपस में बिलकुल तालमेल बनाए हुए हैं और हमारे अनुभव को देखते हुए वह हमारी सलाह लेने में कोई गुरेज नहीं करता। ’’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें