फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धोनी का समय पूरा, भारतीय टीम को उनसे आगे सोचने की जरूरत'

Fri, 20 Sep 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धोनी-गावस्कर - फोटो : pti
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से टीम से दूर हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने के बाद धोनी ने दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के लिए भी अपनी अनुपलब्धता दिखाई थी। उसके बाद से उनके संन्यास की चर्चाएं जोरो पर हैं।

विज्ञापन


धोनी के खेलने और संन्यास लेने के मामले में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बात सामने रखी है। एक तरफ जहां टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ता और कप्तान विराट धोनी की संन्यास की बात को नकार रहे हैं। वहीं अब सुनील गावस्कर ने भी धोनी के संन्यास पर एक नया बयान देकर चर्चा को फिर से गर्म कर दिया है।

गावस्कर ने एक इंग्लिश चैनल पर इंटरव्यू में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का समय पूरा हो गया है और भारतीय टीम को वर्ल्ड कप विजेता कप्तान से आगे सोचना चाहिए।
विज्ञापन


गावस्कर का यह बयान उस वक्त आया है जब धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। गावसकर ने कहा, 'धोनी का समय पूरा हो गया है। मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि उनका समय पूरा हो गया है। भारत को अब उनके आगे देखना चाहिए। धोनी के प्रति पूरा सम्मान दिखाते हुए मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें बाहर किए जाने से पहले विदाई मिल जानी चाहिए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें