फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA के खिलाफ धोनी से छीनकर कोहली को दी जाएगी कप्तानी!

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल सूत्रों के अनुसार, आगामी अक्टूबर माह से दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी छिनी जा सकती है। सुनने को है कि विराट कोहली ही वनडे की बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले साल के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई दौरे में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से अब महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी-20 में ही सक्रिय हैं। वर्तमान में विराट कोहली टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान हैं।
बांग्लादेश दौरे में अपनी कप्तानी में शर्मनाक हार के बाद धोनी काफी समय से सेलेक्टर्स के निशाने पर भी थे। लिहाजा धोनी लगभग ढाई माह से क्रिकेट से दूर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो सकती है कोहली को कप्तानी मिलने की वजह

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, भारतीय सेलेक्टर्स के सामने दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के कप्तान को लेकर पशोपेश की स्थिति है। टीम की वनडे कमान महेंद्र सिंह धोनी के पास है जबकि टेस्ट की बागडोर विराट कोहली के पास।
सुनने में आया है कि टीम सेलेक्टर्स वनडे में भी कोहली को ही कप्तान बना सकते हैं। इसमें तर्क यह है कि टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान के होने से टीम को समस्या नहीं होगी।
हालांकि सेलेक्टर्स की टीम को तेतृत्व देने की पहली पसंद धोनी ही हैं। टीम इंडिया को तीन बड़े खिताब जिता चुके धोनी बीसीसीआई के चेहेते भी हैं। सेलेक्टर्स चाहते हैं कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में टीम इंडिया की कप्तानी धोनी ही करें।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे, टेस्ट और टी-20 टीम का ऐलान 15 सितम्बर को किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें