फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली की नजरें सचिन के इस रिकॉर्ड पर होंगी, विशेष सूची में शामिल होने का मौका

Fri, 28 Feb 2025 05:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में कोहली लेग स्पिनर रिशाद हुसैन का शिकार बने थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने फॉर्म में वापसी की थी। कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 100 रन बनाए जिससे भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कुछ और उपलब्धियां हासिल करने पर टिकी होंगी। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी की मदद से कई रिकॉर्ड स्थापित किए थे और अब वह कीवियों के खिलाफ भी कुछ रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गए हैं। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन सकते हैं। 
विज्ञापन

पोंटिंग-कैलिस की सूची में होंगे शामिल 
कोहली 85 रन बनाते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन हजार रन पूरे कर लेंगे। उनसे पहले इस टीम के खिलाफ सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और जो रूट ऐसा कर चुके हैं। सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3345 रन, पोंटिंग ने 3145 रन, कैलिस ने 3071 रन और रूट ने 3068 रन बनाए हैं। कोहली के न्यूजीलैंड के खिलाफ 55 मैचों में 47.01 की औसत से 2915 रन हैं जिसमें नौ शतक और 15 अर्धशतक शामिल है। 

कोहली जब पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उतरे थे तो उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में 117 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे में बनाए गए सर्वाधिक शतक को पीछे छोड़ा था। कोहली का यह वनडे में 50वां शतक था जो सचिन से एक ज्यादा है। 

सचिन को पीछे छोड़ने का मौका
इतना ही नहीं, कोहली के पास वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका रहेगा। कोहली अगर 105 रन और बना लेते हैं तो वह इस टीम के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 42 मैचों में 1750 रन बनाए है जिसमें पांच शतक और आठ अर्धशतक शामिल है। ओवरऑल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने 51 मैचों में 1971 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

फॉर्म में लौटे थे कोहली
कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में कोहली लेग स्पिनर रिशाद हुसैन का शिकार बने थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने फॉर्म में वापसी की थी। कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 100 रन बनाए जिससे भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें