फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली का दो साल पुराना ट्वीट वायरल, एबी डिविलियर्स ने लिए मोहम्मद सिराज के मजे

Sun, 03 Jul 2022 03:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने डिविलियर्स के साथ 22 अक्टूबर 2020 को एक फोटो शेयर किया था। इसमें देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज भी हैं। विराट के दो साल पुराने ट्वीट पर डिविलियर्स ने मजेदार कमेंट किया है।
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोहम्मद सिराज - फोटो : Virat Kohli/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई बार अपनी दोस्ती को लेकर बयान दिया है। कोहली ने डिविलियर्स के साथ 22 अक्टूबर 2020 को एक फोटो शेयर किया था। इसमें देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज भी हैं। विराट के दो साल पुराने ट्वीट पर डिविलियर्स ने मजेदार कमेंट किया है।
विज्ञापन


कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "यह तस्वीर मुझे स्कूल के दिनों में ले जाती है। एक ही क्लास के चार लड़के और डिविलियर्स वह बच्चा है जिसने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है और तैयार है। बाकी तीन जानते हैं कि वे मुसीबत में हैं।" तस्वीर में सिर्फ डिविलियर्स के चेहरे पर मुस्कान है। पडिक्कल, कोहली और सिराज मायूस दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस फोटो पर राशिद खान ने 23 अक्टूबर 2020 को मोहम्मद सिराज के मजे लेते हुए लिखा था, ''और सिराज को तो पता ही नहीं है कि टीचर ने हमें होमवर्क दिया है।'' अब डिविलियर्स ने सिराज के मजे ले लिए हैं। उन्होंने दो साल बाद इस फोटो पर दो कमेंट किए। पहले तो हंसने वाली इमोजी डाली। फिर अगले कमेंट में लिखा, ''और मैंने सिराज का होमवर्क उसके लिए कर दिया है।'' 
विज्ञापन






डिविलियर्स आरसीबी के महान खिलाड़ियों में एक हैं। उन्होंने पिछले साल के अंत में फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। डिविलियर्स ने आईपीएल के 184 मैचों में 39.71 की औसत से 5162 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.69 का रहा। डिविलियर्स ने तीन शतक और 40 अर्धशतक लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें