फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वन-डे और टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे

Wed, 23 Jan 2019 06:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli - फोटो : file photo
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज के आखिरी दो मैच और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। कप्तान विराट की गैरमौजूदगी में 'हिटमैन' रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे की शानदार शुरुआत की है। बुधवार को खेले गए पहले वन-डे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि पिछले कुछ महीनों में कोहली के ऊपर काफी काम का बोझ था। इसलिए इस तरह का फैसला लिया गया। बीसीसीआई ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों में उनके कार्यभार को देखते हुए टीम प्रबंधन और वरिष्ठ चयन समिति का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज (भारत) के लिए पर्याप्त आराम करना उनके लिए अहम होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीसीसीआई ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में कोहली की जगह कोई रिप्लेसमेंट नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें