फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी ने दी जन्मदिन की बधाई तो बदले में विराट ने दिल जीत लिया, कहा सब ऊपरवाले की मेहर है पाजी

Thu, 07 Nov 2019 05:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और युवराज सिंह - फोटो : ट्विटर
विराट कोहली पांच नवंबर को 31 साल के गए। इस अवसर पर कोहली को क्रिकेट प्रशंसक, उनके साथी प्लेयर्स और पूर्व खिलाड़ियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सुबह से लेकर रात तक भारतीय कप्तान तक अगल-अलग अंदाज से बधाइयां पहुंचतीं रहीं। अपने चुटीले स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सिक्सर किंग युवराज सिंह यहां भी सभी पर भारी ही पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और युवराज सिंह - फोटो : ट्विटर
दरअसल, युवी ने सोशल मीडिया पर अपने साथ कोहली की तस्वीरों को साझा करते हुए पुराने दिन याद किए। जब दोनों खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ ऑफ द फील्ड भी समय गुजारा करते थे। खब्बू बल्लेबाज फोटो के साथ कैप्शन लगाया, 'ये भी दिन थे और एक आज का दिन है, जहां भी हो खुश रहो, भगवान आपको हमेशा खुश रखे, जन्मदिन मुबारक हो।

विज्ञापन

3 of 5
युवराज सिंह और विराट कोहली
इस ट्वीट के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसक यह सोचकर हैरान रह गए कि युवराज सिंह वास्तव में कहना क्या चाहते हैं। हर कोई अपने तरीके से इस ट्वीट की व्याख्या करने लगे। विराट कोहली ने युवी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ऊपरवाले के दिए सब दिन मेहर है पाजी। रब रक्खा। आपको हमेशा प्यार।

4 of 5
विराट कोहली और युवराज सिंह - फोटो : ट्विटर
कोहली के युवराज के लिए ऐसे संदेश से पता चलता है कि वह रिटायर क्रिकेटर युवी के लिए कितना सम्मान रखते हैं। हालांकि युवराज का कोहली को जन्मदिन पर दिया गया संदेश अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
कोहली फिलहाल अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में छुट्टियां बीता रहे हैं। विश्व कप के बाद लगातार क्रिकेट खेल रहे भारतीय कप्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। चीकू की गैरहाजिरी में उपकप्तान रोहित शर्मा टीम की जिम्मेदारियों अपने कंधों पर संभाले हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें