फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कोई लड़की नहीं, केक है जनाब, कीमत इतनी जितने में खरीद लें तीन मर्सिडीज कार

Thu, 07 Nov 2019 04:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे महंगा केक - फोटो : Social media
आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक केक देखे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं जो किसी इंसान की तरह दिखता हो। जी हां, दुबई की सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने एक ऐसा केक बनाया है, जो एक लड़की की तरह दिखता है। सबसे खास बात है कि ये कोई आम केक नहीं है, जिसे हर कोई खरीद सके, बल्कि इसकी कीमत ही इतनी है कि आप सुनकर शायद चक्कर भी आ जाए। 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे महंगा केक - फोटो : Social media
इसे दुनिया का सबसे महंगा केक माना जा रहा है, जिसे बनाने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। इस अनोखे केक को बनाने में 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। यह केक करीब 100 किलो का है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे महंगा केक - फोटो : Social media
इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मर्सिडीज बेंज सीएलए की शुरुआती कीमत करीब 32 लाख रुपये होती है, ऐसे में आप इस केक की कीमत में तीन मर्सिडीज कार खरीद सकते हैं। 

4 of 5
दुनिया का सबसे महंगा केक - फोटो : Social media
इस केक को इसी साल की शुरुआत में दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइडल शोकेस में पेश किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेबी विंघम का बनाया केक - फोटो : Social media
हालांकि डेबी द्वारा बनाया गया यह कोई पहला केक नहीं है, जो अलग तरह का हो बल्कि केक बनाने का उनका अंदाज ही अलग है। वह कुर्सी, सोफे और गमले के आकार में भी केक बनाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें