विराट का कमेंट सुनते ही प्रोटियाज बल्लेबाज ताव में आ गया और अगली ही गेंद को उठाकर मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठा। बांउड्री पर खड़े हार्दिक पांड्या ने एक हाथ से शम्सी का जबर्दस्त कैच पकड़ा। इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 73 रन से मात देकर छह मैचों की वन-डे सीरीज पर कब्जा कर लिया।
यह कोई पहला ऐसा वाकया नहीं है जब
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खिलाड़ियों पर स्लेजिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में भी कप्तान विराट कोहली ने कई बार खिलाड़ियों को अपशब्द कहे थे।
देखें वीडियो: