भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। विराट की यह फिफ्टी ऐसे वक्त आई जब टीम को इसकी सख्त जरूरत थी। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 326 रन पर समेटने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन
2 of 9
भारतीय टीम ने अपने दोनों ओपनर महज आठ रन के भीतर खो दिए। हरी घास से भरी पिच एक अबूझ पहले बनती जा रही थी। इन विपरित हालातों में एकबार फिर विराट ने बताया कि क्यों उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है।
विज्ञापन
3 of 9
पहले पुजारा के साथ मिलकर कप्तान कोहली ने टीम को संभाला। तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी जोड़ी। एक खराब शॉट पर जब पुजारा ने अपना विकेट फेंका तो नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ मिल विराट ने नए सिरे से अपनी पारी सजाई।
4 of 9
कोहली ने 109 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके की मदद से अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। दोनों ने मिलकर 90 रन की नाबाद साझेदारी की।
विज्ञापन
5 of 9
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन रहा। कोहली 82 और रहाणे 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 154 रन पीछे है।
विज्ञापन
6 of 9
इस दौरान उन्होंने सौरव गांगुली, अजहरूद्दीन सरीखे भारतीय कप्तानों की बराबरी भी की। बतौर कप्तान विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 59 अर्धशतक बना चुके हैं। उनसे आगे 82 अर्धशतकों के साथ केवल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही है।
विज्ञापन
7 of 9
विकेटों के पतझड़ के बीच आज विराट मन में कुछ और ही सोच कर आए थे। पारी की शुरुआत में ही उन्होंने जोश हेजलवुड का तेल निकाल दिया। उनके एक ही ओवर में तीन चौके जड़े। कोहली ने 10वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए।
8 of 9
कोहली ने पहला चौका मिडविकेट की तरफ शानदार शॉट लगाकर बटोरा। इसकी अगली ही गेंद पर कोहली ने जबरदस्त स्ट्रेट ड्राइव लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी गेंद हेजलवुड ने कोहली के पैड्स पर फेंकी और एक बार फिर से कप्तान ने गेंद को मिडऑन और मिडविकेट के बीच धकेलते हुए चौका लगाया।
अब रविवार को पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि विराट कोहली 82 रन के स्कोर को आगे बढ़ाए। जिस अंदाज में यह 30 वर्षीय भारतीय कप्तान नजर आ रहा है उससे तो यही लगता है कि एक और टेस्ट शतक उनका इंतजार कर रहा है।