ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (82) और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (51) नाबाद अर्धशतक जड़कर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मुरली विजय
- फोटो : BCCI
वहीं टीम इंडिया के ओपनर्स ने एक बार फिर भारतीय फैंस को नाराज किया। ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मुरली विजय शून्य के स्कोर पर ही क्रीज से चलते बने।
विज्ञापन
3 of 5
केएल राहुल
केएल राहुल को जोश हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया तो मुरली विजय को स्टार्क ने आउट किया। इसके बाद तो मानो भारतीय फैंस ने इन दो खिलाड़ियों के खिलाफ कमेंट की झड़ी लगा दी।
4 of 5
मुरली विजय
फैंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो, तस्वीर और जीआईएफ के माध्यम से अपना गुस्सा निकाला, तो कई फैंस ने दोनों के बारे में भद्दी-भद्दी बातें लिखीं।
एक फैन ने दोनों ही बल्लेबाजों को जिम्बाब्वे के ओपनर बल्लेबाज मासाकाड्जा और सिम्बादा बताया। एक फैन ने लिखा कि ये टेस्ट में भारत की अब तक की सबसे खराब जोड़ी है। फैंस ने इस जोड़ी की तुलना पूर्व ओपनर शिव सुंदर दास और सदगोपन रमेश से की।