फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर विराट कोहली को विश्व कप में किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए?

Sun, 17 Mar 2019 09:07 AM IST
अभिषेक निगम सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला

सार

ऋषभ खालिस बल्लेबाज के रूप में अकेले दम जिता सकते हैं मैच
धोनी से विकेटकीपिंग में ऋषभ की तुलना की जरूरत नही है 
विराट को विश्व कप में तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए
धैर्य दिखाने वाले विजय शंकर की टीम इंडिया में जगह लगती है तय
टीम इंडिया में तीन स्पिनरों की गुंजाइश नहीं, दो ही स्पिनर रहेंगे
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
भारत और दिल्ली के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया ने साफ किया है कि  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की इस बात से इत्तफाक रखते हैं कि वन डे क्रिकेट विश्व कप के लिए वह अपनी एकादश को लेकर एकदम साफ हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
मेहमान ऑस्ट्रेलिया से भारत के पांच वन-डे मैचों की सीरीज 2-3 से गंवाने के बाद विश्व कप के लिए टीम इंडिया के संयोजन की बाबत विजय दहिया ने 'अमर उजाला’ से कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के से वन डे सीरीज हारने के बावजूद टीम इंडिया के विश्व कप के संयोजन और अंतिम एकादश में विकेटकीपर को लेकर तो बहस की तो कतई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के नंबर एक विकेटकीपर हैं और विश्व कप में वही विकेटकीपिंग करेंगे। ऐसे में ऋषभ पंत के विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर उनकी विकेटकीपिंग को धोनी से तुलना की जरूरत ही नहीं है।

4 of 6
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
कप्तान विराट और टीम इंडिया का प्रबंधन विश्व कप के लिए अपना संयोजन तय कर चुका है। मेरी यह निजी राय है कि ऋषभ पंत विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा जरूर होंगे। ऋषभ पंत बल्ले से अकेले दम मैच को अंजाम तक पहुंचा उसे जिताने का दम रखते हैं और ऐसे में वह धोनी के टीम में रहते हुए खालिस बल्लेबाज के रूप में भारत की अंतिम एकादश में स्थान पाने की काबलियत रखते हैं। जब आपने ऋषभ को टीम में अब तक आजमाया है और जिस वह तरह की बल्लेबाजी करते हैं उनके साथ टीम इंडिया के प्रबंधन को भरोसा को रखना होगा। बेशक ऋषभ हर मैच में नहीं चलेंगे लेकिन वह जिस भी मैच में चल गए तो अकेले दम ही टीम इंडिया को मैच जिता देंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि ऋषभ बेखौफ खिलाड़ी हैं।’
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा, 'दरअसल भारतीय टीम यदि अपने घर में मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रयोगों के चलते वन डे सीरीज नहीं गंवाती तो विश्व कप के लिए उसके संयोजन को लेकर बहस ही नहीं होती। मेरा मानना है विराट कोहली को विश्व कप में अपने नियमित बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करने उतरना चाहिए। विराट बल्लेबाजी में भारत के लिए तीसरे नंबर पर सबसे उपयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय शंकर
विजय शंकर ने बतौर बल्लेबाज अच्छी तकनीक दिखाकर साबित किया कि वे विश्व कप में भारत के लिए खासे उपयोगी साबित होंगे। विश्व कप में भारत के लिए मुझे तीन स्पिनरों की गुंजाइश नहीं लगती है। भारत के  दो ही स्पिनरों को उतारने की संभावना ज्यादा नजर आती है। इस लिहाज से दोनों लेग स्पिनर कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल के ही अंतिम एकादश में जगह बनाने की संभावना ज्यादा नजर आती है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें