फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से आया कोहली के लिए संदेश, भेजेंगे अपना बल्ला

Thu, 28 Jul 2016 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विराट
विज्ञापन
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली पूरी दुनिया में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए रोल मॉडल हैं। भावी क्रिकेटर उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं।
विज्ञापन


इस स्टार बल्लेबाज ने न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी लोगों के दिल जीत रखे हैं। कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली है।

हाल ही में पाकिस्तान के अंपायर अलीम दार के बेटे हसन ने भारतीय कप्तान के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा था। हसन खुद भी एक क्रिकटर बनना चाहते हैं।

अब फैन ने संदेशा भेजा, तो कोहली ने भी उसका जवाब दिया। कोहली ने बड़ी गर्मजोशी और भावुकता से हसन को एक वीडियो मैसेज भेजा। यह संदेश अपने आप में काफी असरदार है।
विज्ञापन

एक न एक दिन हम जरूर मिलेंगे

विराट कोहली - फोटो : Instagram
इस वीडियों में कोहली ने कहा है, “हसन जी, मैं आपके पिता के साथ यहां बैठा हूँ। मुझे आपका वीडियो मिला और इसके लिए शुक्रिया। मैं आपसे कहूंगा कि मेहनत और लगन बहुत जरूरी हैं, अपना खेल सुधारते रहिए और खुद में यकीन रखिए। उम्मीद है कि मैं आपसे किसी टूर के दौरान जरूर मिलूंगा, जब आपके पिता अंपायरिंग कर रहे होंगे। मैं आपको ऑटोग्राफ किया हुआ बल्ला भेजूंगा।”

हाल ही में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के बेटे माली रिचर्ड्स ने भी कोहली को एक तस्वीर गिफ्ट की थी। कोहली फिलहाल वेस्टइंडीज टूर पर भारत की कप्तानी कर रहे हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट 30 जुलाई से सबीना पार्क में खेला जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें