फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों के लिए सबसे बदतर जगह यूपी, बिहार

Thu, 28 Jul 2016 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पत्रकार की नाक को छूते हुए निकल गई गोली - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुगलसराय (चंदौली)
विज्ञापन
खबर नफीसों के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड डाटा ब्यूरो की रिपोर्ट से हो जाती है। 
विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड डाटा ब्यूरो ने वर्ष 2014 से पत्रकारों पर हो रहे हमलों की जानकारी जुटानी शुरू की थी।

इन आंकड़ों से खुलासा होता है कि देश में सबसे ज्यादा हमले बिहार और उत्तर प्रदेश में ही होते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

114 हमलों में केवल 32 की हुई गिरफ्तारी

आरोपी गिरफ्तार
ये आंकड़ा देशभर से जुटाए गए आंकड़ों का दो तिहाई है। आंकड़ों के अनुसार देशभर में पत्रकारों पर 114 बार हमला हुआ।

इन हमलों के आरोप में कुल 32 लोगों को ही गिरफ्तार किया जा सका है। देश में सबसे ज्यादा 63 हमले उत्तर प्रदेश में ही हुए हैं।

वहीं बंगाल से पत्रकारों पर हमले का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जबकि उत्तराखंड, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें