फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने की पुष्टि, रोहित और राहुल करेंगे ओपनिंग, बताया धवन को कब मिलेगा मौका

Thu, 11 Mar 2021 06:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी-20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा, इसका खुलासा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कर दिया। मैच की पूर्व संध्या पर विराट ने कहा कि पहले मुकाबले में भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI
विराट ने कहा, 'यह काफी सिंपल है, केएल राहुल और रोहित टॉप ऑर्डर में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह दोनों ही शुरुआत करेंगे। अगर रोहित आराम लेते हैं या फिर केएल को कोई दिक्कत महसूस होती है तो शिखर धवन तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर नजर आएंगे। शुरुआती मैचों में रोहित और राहुल पारी का आगाज करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
कप्तान विराट कोहली का मुख्य लक्ष्य इस सीरीज के जरिए अक्तूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए कोर खिलाड़ियों की पहचान करना होगा। भारतीय कप्तान इसके लिए इयोन मॉर्गन की अगुआई वाली दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम से बेहतर प्रतिद्वंद्वी की उम्मीद नहीं कर सकते।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli
भारत के पास हर स्थान के लिए कई विकल्प मौजूद हैं और ऐसे में यह कप्तान के लिए अच्छी खबर है। इस तरह की स्थिति में हालांकि कुछ मुश्किल हालात भी पैदा हो जाते हैं और भारतीय टीम इससे अच्छी तरह वाकिफ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें