फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: मैच से ठीक पहले कोहली का 'विराट' बयान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात

Wed, 05 Jun 2019 12:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने क्रिकेट के दीवाने देश की अपेक्षाओं से निबटना सीख लिया है लेकिन क्रिकेट मैदान पर लगातार अच्छे फैसले करना एक क्रमिक प्रक्रिया है। वनडे विश्व कप में पहली बार भारत की अगुआई करने के लिए तैयार कोहली से एक अरब भारतीय हर मैच में शतक की उम्मीद करते हैं। कोहली ने 2011 और 2015 विश्व कप में भारत के शुरुआती मैचों में शतक बनाए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में इस तरह के शतकों की हैट्रिक पूरी कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि इस तरह की अपेक्षाओं के साथ जीना अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'देखिए, जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हो और लंबे समय से ऐसा करते तो आपसे अपेक्षाएं की जाएंगी। मैं समझ चुका हूं कि अपेक्षाओं से कैसे निबटना है। आपको किसी के सामने कुछ साबित नहीं करना है जो कि सच्चाई है लेकिन आपको यह स्वीकार करना होगा कि आपसे उम्मीदें लगी होंगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली ने कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाऊंगा तो सीढ़ियां उतरते समय लोग कहेंगे कि हमें शतक चाहिए और इस तरह की चीजें होंगी। मेरे लिए ये सब चीजें अब प्रक्रिया का हिस्सा हैं।' वह इस पर बात नहीं करना चाहते कि वह अपने पीछे किस तरह की विरासत छोड़ना चाहेंगे लेकिन उनका मानना है कि कप्तान की भूमिका में उनकी प्रगति क्रमिक रही है। 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
कोहली ने कहा, 'जब आप मैच की परिस्थितियों से अवगत नहीं रहोगे तो गलतियां करोगे। आप जितनी अधिक क्रिकेट खेलोगे, ये धीरे-धीरे कम होती जाएंगी। जब आपके साथ टीम में अनुभवी खिलाड़ी हो जो कि क्रिकेटर के तौर पर आपके साथ आगे बढ़े हों तो धीरे-धीरे आप अच्छे फैसले करने लग जाते हो।' उन्होंने कहा, 'कोई भी हर समय सही या गलत फैसले नहीं कर सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण सही फैसले करने की कोशिश करना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
उनसे जब पूछा गया कि किसी भी बड़े टूर्नमेंट से पहले क्या खिलाड़ियों में भी एक अलग तरह का रोमांच रहता है तो कोहली ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो प्रत्येक मैच से पहले मुझे ऐसा अहसास होता है और मैं इसमें अंतर नहीं कर सकता। हां, अगर आप केवल विश्व कप शब्द कहो तो यह आपके दिलोदिमाग में अलग तरह का अहसास दिलाता है।' उन्होंने कहा, 'यहां तक कि 2011 और 2015 में भी मैं इस तरह से महसूस कर रहा था। यहां तक कि टेस्ट मैच में जब 2 विकेट पर 10 रन के स्कोर पर क्रीज पर कदम रखते हो तो आप अलग तरह से महसूस करते हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें