फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली का बड़बोलापन, कहा ऐसे ही नहीं बनाया टीम का कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भले ही मैदान के अंदर फॉर्म को लेकर जूझ रहे हो लेकिन मैदान के बाहर चर्चाओं में लगातार बने रहने का हुनर उनके अंदर बना हुआ है। इस बार उन्होंने अपने को कप्तान बनाए जाने के पीछे कारण बताया है।
विज्ञापन


भारत-ए टीम का हिस्सा रहे कोहली बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। उनके बल्ले से एक बार फिर रन नहीं बरसे। नतीजतन टीम को ऑस्ट्रेलिया-ए से 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में वह चेतेश्वर पुजारा की कप्तानी में खेल रहे थे।

मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई डॉट टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कुछ बातें कही। उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी के तौर पर हर बार जिम्मेदारी से खेलते है। यह भी बताया कि बीसीसीआई ने बेवजह ही उन्हें टेस्ट का कप्तान नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने खोला कप्तान बनाए जाने का राज

विराट कोहली ने कहा कि वह टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान हैं और पूरी जिम्मेदारी से अपना काम करते है। उन्होंने आगे कहा, "बतौर बल्लेबाज मैं अपना क्रिकेट खेलता हूं, इसलिए मुझे अपने खेल के तरीके को बदलने की कोई जरुरत नहीं"।

कोहली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट में हमेशा अपना 100 प्रतिशत देते हैं और इसलिए उन्हें बल्लेबाजी में कोई एक्‍स्ट्रा एफर्ट देने की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा वह देश के लिए खेलते है और हर बार जीत के उद्देश्य के लिए ही खेलते है।

श्रीलंका में अपनी तैयारियों को लेकर कोहली ने कहा कि टीम इंडिया श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्हें उम्मीद है कि श्रीलंका में टीम के सभी क्रिकेटर अपना बेस्ट देंगे।

टीम इंडिया इस माह के पहले सप्ताह में ही श्रीलंका के लिए रवाना होगी। वहां भारतीय टीम 12 अगस्त से 1 सितंबर तक श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें