फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के पाक फैन को मिली खुशखबरी

Sat, 27 Feb 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली के पाक प्रशंसक को अच्छी खबर मिली है।
विज्ञापन


कोहली के इस पाक प्रशंसक को शनिवार को होने वाले महामुकाबले से ऐनवक्त पहले जमानत मिल गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ओकरा निवासी विराट कोहली के फैन उमर दराज पर अपने घर में तिरंगा लहराने को आरोप था।

आज से ठीक बीते एक माह पहले 26 जनवरी को भारत-ऑस्ट्रेलिया के टी-20 मुकाबले में कोहली की खेली शानदार पारी से उत्साहित उमर ने अपने घर पर तिरंगा लहराया था, जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस में की।
विज्ञापन


इसके बाद उमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उमर ने बीते 18 फरवरी को पंजाब प्रांत के ओकरा जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को उमर की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 50 हजार के जुर्माने के साथ उन्हें बेल दे दी।
विज्ञापन

लगभग एक महीने तक जेल में रहे उमर द्राज

बीते 26 जनवरी को एडिलेड में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी-20 मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए 90 रन बनाए साथ ही दो बेहतरीन कैच भी लपके थे। उनके शानदार खेल के दम पर टीम इंडिया ने यह मैच 37 रनों से जीत लिया था।

भारतीय टीम की जीत से प्रशंसक खुशी से झूम उठे। भारत की जोरदार जीत और कोहली की बेहतरीन पारी देखकर उनके पाकिस्तानी फैन उमर दराज ने खुशी में पाकिस्तान स्थित अपने घर में भारतीय तिरंगा फहरा दिया। लोगों की शिकायत पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उमर करीब एक माह तक जेल में रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें