फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

Thu, 17 Oct 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया ने जहां वनडे में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है वहीं विराट कोहली ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 141) और विराट कोहली (नाबाद 100) ने आज शानदार शतकीय पारी खेली। इन दो शतकों और शिखर धवन (95) के शानदार प्रयास के दम पर भारत ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर ली है। (देखें-जयपुर वनडे मैच की तस्वीरें)

लेकिन इस जीत में जहां धवन महज पांच रनों से अपने शतक से चूक गए। वहीं धवन की जगह क्रीज पर आए विराट कोहली ने भी आतिशी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

विराट कोहली ने पहले महज 27 गेंदों में पचासा ठोका और इसके बाद उन्होंने 52 गेदों में शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया। यह वनडे में किसी भारतीय का सबसे तेज शतक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सातवां सबसे तेज शतक।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कोहली के 27 गेंदों में लगाए अर्धशतक किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। कपिल देव ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

कोहली के वनडे करियर का यह 16वां शतक है। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में महज 52 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के लगाए।  

भारत ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के दिए 360 रनों के लक्ष्य को 39 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें