विराट कोहली ने शनिवार को टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी। उन्होंने अचानक से ट्वीट कर इसकी घोषणा की और दुनियाभर को चौंका दिया। हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके एक दिन बाद ही कोहली ने कप्तानी छोड़ने का फैसला ले लिया। अब दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ी और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं रहे हैं।
बीसीआई के सचिव जय शाह ने अपने ट्वीट में लिखा- कोहली को भारतीय कप्तान के रूप में शानदार करियर के लिए बधाई। विराट ने टीम को फिट बनाया और भारतीय और विदेशी जमीन पर जीत दिलाई। उनकी कप्तनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जीत हासिल करना स्पेशल था।
Virat Kohli Resigns: वनडे, टी-20 के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की भी कप्तानी छोड़ी, अचानक ट्वीट कर चौंकाया
वसीम जाफर ने लिखा- जब विराट टेस्ट कप्तान बने थे, तब विदशी जमीन पर टेस्ट जीतना अचीवमेंट था। अब जब वह कप्तानी छोड़ रहे हैं तो विदेशी जमीन पर सीरीज हारने को भी दुख के नजरिए से देखा जाता है। यह विराट के प्रभाव को दर्शाता है। वे भारतीय क्रिकेट को काफी आगे ले गए हैं। यही उनकी विरासत है। विराट कोहली को बधाई।
Virat Kohli Captaincy: विराट ने 68 दिन के अंदर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी गंवाई, क्या टीम इंडिया में खत्म हुआ कोहली का दौर, अब कौन?
आईपीएल की टीमों ने भी कोहली को शुभकामनाएं भेजी हैं। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी पोस्ट किया। विराट ने 2021 आईपीएल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी भी छोड़ दी थी। हालांकि, उन्हें टीम ने रीटने किया था।
इरफान पठान ने लिखा कि जब भी भारत के सफल टेस्ट कप्तानों का जिक्र होगा, उसमें विराट कोहली का नाम जरूर होगा। ऐसा सिर्फ रिजल्ट की वजह से नहीं बल्कि बतौर कप्तान उनके प्रभाव की वजह से होगा। वहीं, इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने भी कोहली को उनके करियर के लिए बधाई दी है।
कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान
कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद टेस्ट कप्तान बने थे। वे टेस्ट में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 68 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की है और इसमें से 40 में टीम जीती है। 17 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 11 टेस्ट ड्रॉ रहे। दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 60 टेस्ट में कप्तानी की और इसमें से टीम इंडिया 27 मैचों में जीती। 18 में भारत को हार का सामना करना पड़ा और 15 टेस्ट ड्रॉ रहे।
सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी के मामले में कोहली छठे नंबर पर
दुनियाभर के टेस्ट कप्तानों की तुलना करें तो विराट कोहली सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में छठे नंबर पर हैं। उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर, न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड हैं।
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने लिखा- मैं कोहली के फैसले से आश्चर्यचकित हूं। हालांकि, मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं। उन्होंने विश्व क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। वे निश्चित तौर पर भारत के सबसे अग्रेसिव और फिट खिलाड़ी हैं। उम्मीद करता हूं कि वह बतौर खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ेंगे। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- कोहली को बतौर टेस्ट कप्तान एक सफल करियर के लिए बधाई। आंकड़े झूठ नहीं बोलते और वह निश्चित तौर पर भारत और विश्व के सबसे सफल कप्तान हैं। अब मैं आपको बल्लेबाज के तौर पर डॉमिनेट करते हुए देखना चाहता हूं।
