भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। आईपीएल के बाद उन्हें आराम दिया गया है और अब इंग्लैंड दौरे पर विराट के बल्ले का कमाल देखने को मिलेगा। एक टेस्ट के बाद वनडे और टी20 सीरीज में भी विराट खेलते दिखेंगे और सभी क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि विराट इस दौरे में फॉर्म में वापसी करें और एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलें।
विराट लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं और नवंबर 2019 से शतक नहीं लगा पाए हैं। इसके बावजूद टी20 में कई खास रिकॉर्ड विराट के नाम हैं, जो कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। आने वाले समय में विराट के इन रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं होगा। यहां हम विराट के रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।