फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: कप्तान कोहली हुए रोहित शर्मा के दीवाने, इनके सिर बांधा जीत का सेहरा

Thu, 06 Jun 2019 12:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यह राहत की बात है कि टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच में जीत से शुरुआत की। यह जीत टीम इंडिया के लिए काफी ‘महत्वपूर्ण’ है और टीम के मनोबल को बढ़ाने में मदद करेगी। 

विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद 122 रन की मदद से चार विकेट खोकर 47.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर किया। 

विराट कोहली का बयान

विराट कोहली - फोटो : social media
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हमें पहले मैच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा ओर इसके बाद इस तरह का मैच खेला। मैच पूरे समय चुनौतीपूर्ण बना रहा। हमारे लिए जीत से शुरुआत करना महत्वपूर्ण था। अगर आप मैच पर गौर करो तो यह चुनौतीपूर्ण था। रोहित के आगे नतमस्तक हूं। यह पेशेवर जीत है।’ 

उन्होंने कहा, ‘अगर हम टास जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। परिस्थितियां तब गेंदबाजों के अनुकूल थी और वे दो हार के बाद इस मैच में उतरे थे। जसप्रीत बुमराह हमेशा अलग स्तर की गेंदबाजी करता है। बल्लेबाज हमेशा उसके सामने दबाव महसूस करते हैं। चहल ने बेजोड़ गेंदबाजी की।’

कोहली ने कहा, ‘बुमराह ने जिस तरह से अमला को आउट किया वह लाजवाब था। मैंने अमला को इस तरह से स्लिप में कैच देकर आउट होते हुए नहीं देखा। क्विंटन डी कॉक का विकेट भी शानदार था। रोहित की पारी विशेष थी। शीर्ष तीन बल्लेबाजों में से किसी एक का शतक लगाना हमारे लिए जरूरी है।’
विज्ञापन

फाफ डुप्लेसिस का बयान

फाफ डू प्लेसी - फोटो : File
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की। 

डुप्लेसिस ने कहा, ‘उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रही। उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज और अच्छे स्पिनर हैं। हमने शुरुआती झटकों के बाद अच्छी वापसी की लेकिन उनके स्पिनरों ने हमारा मध्यक्रम झकझोर दिया। हमारे किसी बल्लेबाज को लंबी पारी खेलनी चाहिए थी। अधिक बल्लेबाजों की 30 या 40 रन की पारियां स्वीकार्य नहीं हैं।’

उन्होंने रोहित शर्मा की पारी के बारे में कहा, ‘‘रोहित का भाग्य ने साथ दिया लेकिन उसके बाद उसने शतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलाई।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें