फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: रबाडा की तेज गेंदों के सामने बेबस नजर आए धवन, पहले टूटा बल्ला और फिर हुए आउट

Thu, 06 Jun 2019 11:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार को 12वें विश्व कप में इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया। वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया।

विज्ञापन


मैच में दक्षिण अफ्रीका के 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद कमजोर रही। कागिसो रबाडा और क्रिस मोरिस की तेज गेंदों के सामने रोहित और धवन दोनों बेबास नजर आए।
 

धवन - फोटो : अमर उजाला
धवन ने आउट होने से पहले 12 गेंदें खेलीं जिनमें उन्होंने 8 रन बनाए। इसी दौरान धवन को एक बार जीवनदान मिला तो एक बार उनका बल्ला भी टूटा। रबाडा ने छठे ओवर की पहली गेंद पर ही शिखर धवन को आउट कर दिया। आउट करने से पहले उन्होंने धवन का बल्ला भी उन्होंने तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

धवन - फोटो : social media
दरअसल रबाडा के चौथे ओवर की आखिरी गेंद यॉर्कर थी जिसे धवन ने रोका। गेंद की रफ्तार लगभग 150 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब थी। गेंद जैसे ही बल्ले के निचले हिस्से से लगी तो एक हिस्सा टूटकर गिर गया। 

बाद में क्विंटन डीकॉक ने धवन को उनके बल्ले का टुकड़ा थमाया। धवन ने फौरन ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया और नया बल्ला मंगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें