टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए इसे देश के राजनीतिक इतिहास का महानतम कदम बताया।
17 नवंबर से विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले कोहली ने कहा कि जो मैंने अब तक देखा है मेरे लिए यह अब तक भारतीय राजनीति के इतिहास का महानतम कदम है। मैं इससे बेहद प्रभावित हूं। यह अविश्वसनीय है।