फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया से दूर हिमालय की गोद में पत्नी अनुष्का का हाथ थामे दिखे विराट, देखें छुट्टियों की PHOTOS

Thu, 07 Nov 2019 01:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
एक तरफ जहां टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में व्यस्त हैं तो दूसरी ओर कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के तनाव और स्टेडियम की शोरगुल से दूर प्रकृति की गोद में समय बीता रहे हैं। एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का के साथ चीकू इन दिनों भूटान में छुटि्टयां मना रहे हैं। 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मनाने से एक रोज पहले से ही विरुष्का यहां समय गुजार रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
भारतीय कप्तान ने गुरुवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। बर्फीले पहाड़ों के बीच एक शांत सी झील के सामने यह कपल वक्त गुजार रहे हैं। एक फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं तो दूसरी फोटो में चेहरे पर ताजगी और प्रकृति का सानिध्य दोनों साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस तस्वीर के कैप्शन में विराट लिखते हैं, 'जब आपको प्रकृति की सुंदरता के करीब आने का मौका मिलता है, तो विचार समाप्त हो जाते हैं और आप सिर्फ मौजूदा पल के साथ हो जाते हैं। ईश्वरीय ऊर्जा के साथ विलीन हो जाते हैं। आभारी ❤️😇
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
इससे पहले भी यह कपल अपने भूटान यात्रा की हर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते आया है। अनुष्का ने तस्वीरों के माध्यम से ही विराट को जन्मदिन की बधाई भी दी थी। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, 'यह मेरे ऊपर आशीर्वाद है। मेरा दोस्त, मेरा विश्वासपात्र, मेरा एक सच्चा प्यार। मुझे विश्वास है कि आप हमेशा अपने रास्ते में आगे बढ़ते रहेंगे। आपकी करुणा ही आपको एक अच्छा लीडर बनाती है और मैं प्रार्थना करती हूं कि आपके पास यह चीज हमेशा रहे । हैप्पी बर्थडे माय लव'। 
 

4 of 5
anushka virat - फोटो : social media
एक फोटो में अनुष्का-विराट दीये जलाते नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों साथ में लंच करते दिखे। तस्वीरों से जाहिर है कि दोनों भूटान में खूब एन्जॉय। सोमवार को भी अनुष्का शर्मा ने भूटान ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने तस्वीरों के द्वारा बताया कि कैसे वो ट्रैकिंग के बीच रुक कर एक गाय के बच्चे को चारा डाला। साथ ही उसके मालिक ने विराट और अनुष्का को घर पर चाय पिलाई। जन्मदिन से एक दिन पहले यानी चार तारीख को भी अनुष्का ने एक में बताया था कि वो लोग हमारे बारे में कुछ नहीं जानते थे। उन्हें बस इतना पता था कि हम दो थके हुए ट्रैकर्स हैं। ये सब बहुत-बहुत खास था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें