फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कहा अगर खेल रहा होता तो मैं उन्हें मारता

Thu, 07 Nov 2019 12:39 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्टीव स्मिथ और शोएब अख्तार - फोटो : Social Media
टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से हर गेंदबाज खौफ खाता है। बॉल टेंपरिंग विवाद में एक साल का बैन झेलने के बाद स्टीव स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। इंग्लैंड में खेली गई एशेज सीरीज में स्मिथ का बल्ला जमकर बरसा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 774 रन बनाकर गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी-20 मैच में भी स्मिथ के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं, जिस पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने स्मिथ की 'रनभूख' को रोकने के लिए गेंदबाजों को उन्हें मारने की सलाह दी है।
विज्ञापन

2 of 4
शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि स्मिथ यह कैसे करता है। उसके पास कोई तकनीक या शैली नहीं है, लेकिन बहादुरी है इसलिए वह बहुत प्रभावी है। वह गेंद की पिच तक पहुंचता है और मोहम्मद आमिर सरीखे गेंदबाज पर भी भारी पड़ता है।'
विज्ञापन

3 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने आगे कहा कि अगर वह मेरे समय में खेल रहे होते, तो निश्चित रूप से मैं उनके चेहरे पर तीन या चार बार गेंद मारने की कोशिश करता। मैं उसे चोट पहुंचाने की कोशिश करता, लेकिन इस आदमी को चोट पहुंचाना भी असंभव है, वह इतना अच्छा खेल रहा है। वह अपनी तरह का एक ही खिलाड़ी है। उन्हें शुभकामनाएं।
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
बता दें कि स्टीव स्मिथ की धुआंधार नाबाद अर्धशतकीय पारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी थी। उन्होंने 51 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच आठ नवंबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें