फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खुली विराट कोहली की पोल, आखिरी मैच में फिर स्पिनर ने किया क्लीन बोल्ड

Sun, 20 May 2018 03:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का आईपीएल में भी डंका बजता है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोहली ने न सिर्फ लगातार हार के बाद आरसीबी को जीत की पटरी पर ला खड़ा किया था। मगर शनिवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करार हार से आरसीबी IPL 2018 से बाहर हो गई। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में विराट की एक बड़ी कमजोरी बाहर निकलकर सामने आई और वह है स्पिनर्स।
विज्ञापन

2 of 6
वैसे तो कप्तान कोहली तेज गेंदबाजी और फिरकी दोनों के शानदार खिलाड़ी हैं। मगर मौजूदा सीजन में वह स्पिनर्स के आगे पानी भरते नजर आ रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि खुद आंकड़ें कह रहे हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन के रिकॉर्ड्स पर नजर डाला जाए तो उन्होंने इस सत्र में 8 बार स्पिनर्स की गेंद पर अपना विकेट गंवाया है।
विज्ञापन

3 of 6
विराट ने अब तक इस सत्र में कुल 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 3 बार नॉट आउट रहे हैं, जबकि 8 बार स्पिनर की गेंद का शिकार बने हैं। इसके अलावा विराट कोहली के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल के किसी भी सीजन मे सबसे ज्यादा बार स्पिनर्स के हाथों आउट होने वाले ओवरऑल तीसरे कप्तान भी बन गए।

4 of 6
कोहली से पहले डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट, मुंबई के रोहित शर्मा भी यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कायम कर चुके हैं। स्पिनर्स के आगे विराट की बेबसी का यह नजारा शनिवार को नजर आया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर कृष्णपा गौतम की एक गेंद को स्विप करने के प्रयास में कोहली पूरी तरह चूक गए। नतीजतन गौतम की इस गेंद पर उनकी गिल्लियां बिखर गई।
विज्ञापन

5 of 6
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली एक बार फिर पारी की शुरुआत करने आए थे। मगर 9 गेंदों पर महज 5 रन बनाकर वह चलते बने। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 'करो या मरो' वाले इस मुकाबले में पूरी आरसीबी की टीम राजस्थानी स्पिनर्स के आगे संघर्ष करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्लेऑफ से पहले खेले गए इस अहम मुकाबले में 'विराट सेना' को 30 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। विराट कोहली के अलावा राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल भी 7-7 बार स्पिनर्स का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें