फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में कोरोना: विराट की टीम का एक और खिलाड़ी कोविड-19 संक्रमित, अब बढ़ी RCB कैप्टन की चिंता

Wed, 07 Apr 2021 10:56 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेनियल सैम्स - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गया है। आरसीबी के  खिलाड़ी डेनियल सैम्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद सैम्स को तुरंत एकांतवास में रख दिया गया है जहां मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है। इससे पहले टीम के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

विज्ञापन


आईपीएल 2021 में डेनियल सैम्स चौथे क्रिकेटर हैं जो करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले नितीश राणा, अक्षर पटेल और देवदत्त पडीक्कल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं सैम्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दूसरे क्रिकेटर हैं जो कोविड-19 की चपेट में आए हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया कि सैम्स की दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फ्रेंचाइजी के मुकाबिक चेन्नई के होटल में डेनियल सैम्य का कोरोना टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट के लिए किया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी ने बयान में  कहा,  2 अप्रैल को सैम्स की चेन्नई के होटल कोरोना जांच की गई और उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। वहीं 7 अप्रैल को उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सैम्स को पृथकवास में रख दिया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। 



इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल की रिपोर्ट 22 मार्च को पॉजिटव आई थी। उसके बाद से उन्हें उनके बेंगलुरु स्थित घर में क्वारंटीन कर दिया गया था। पडीक्कल टीम में तभी शामिल होगें जब उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आएगी। अब ये दोनों खिलाड़ी आरसीबी की तरफ से कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। इससे कप्तान विराट कोहली कि चिंता बढ़ना लाजिमी है। आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 9 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें