कोहली ने दी शाह को बधाई
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने जय शाह को बधाई देते हुए बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- "जय शाह को आईसीसी चेयरमैन चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। आपके भविष्य में अपार सफलता की कामना करता हूं।" बता दें कि, आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस पद के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी। शाह एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्होंने इस पद के लिए नामांकन भरा था और उन्हें निर्विरोध अगला अध्यक्ष चुना गया है।