फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास

Fri, 14 Oct 2022 10:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं। विराट के अलावा कोई भी भारतीय यह पुरस्कार नहीं जीता है। 2007 में चैंपियन बनने वाली टीम में भी कोई खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नहीं बना था। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। भारत का पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ है, लेकिन इससे पहले क्वालीफायर राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है और कंगारू टीम दूसरी बार टी20 चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम भी लंबे समय से इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है और रोहित की अगुआई में भारत ने अपने खेलने का अंदाज भी बदला है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह जैसे अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से भारतीय टीम कमजोर हुई हैं। 
विज्ञापन


एशिया कप में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था और अब लय में लौट चुके हैं। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली से फिर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोहली टी20 विश्व कप में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी हैं और दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। इस टूर्नामेंट में उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज है। विराट दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो टी20 विश्व कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन चुके हैं। उन्होंने 2014 और 2016 टी20 विश्व कप में यह खिताब जीता था। हालांकि, वह कभी भी अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना पाए। 

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में कैसा रहा विराट का प्रदर्शन
विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए चार टी20 विश्व कप खेले हैं। पहली बार साल 2012 में वह टी20 विश्व कप का हिस्सा बने थे। इसके बाद 2014 और 2016 में भी वह खेले और अपने तीसरे विश्व कप में ही इतिहास रच दिया था। 2016 में विराट दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने टी20 विश्व कप में लगातार दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। इसके बाद 2021 में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए। 

IND vs PAK: 2027 तक पाकिस्तान के साथ कोई सीरीज नहीं खेलेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से हर साल होंगे मुकाबले
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द खिताब जीतने वाले खिलाड़ी 

2007: शाहिद अफरीदी (12 विकेट और 91 रन)
2009: तिलकरत्ने दिलशान (317 रन)
2010: केविन पीटटरसन (248 रन)
2012: शेन वाटसन (249 रन और 11 विकेट)
2014: विराट कोहली (319 रन)
2016: विराट कोहली (273 रन)
2021: डेविड वॉर्नर (289 रन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें