फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिलेड का मैदान बना विराट का पसंदीदा, खड़ा किया रनों का पहाड़, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Thu, 17 Dec 2020 04:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट शुरू हो चुका है। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया को विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी की मदद से शुरुआती झटकों से उबारा। एडिलेड के मैदान में एक बार फिर से विराट का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 74 रन पर रनआउट होने से पहले एक खास उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : bcci twitter
कोहली के पास एडिलेड ओवल में किसी अन्य मैदान की तुलना में अब अधिक टेस्ट रन हो गए हैं। वे यहां अब तक 505 रन बना चुके हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 467 रन बनाए हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें एडिलेड ओवल में विराट की पिछली पारियों की तो उन्होंने यहां, 116, 22, 115, 141, 3, 34 और आज 74 रन बनाए। एडिलेड में विराट की ताकत को इसी से जाना जा सकता है कि उन्होंने यहां अब तक चार मैचों की सात पारियों में 72.14 की औसत से 505 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक लगाए हैं और 141 का स्कोर उनकी सर्वोच्च पारी है।

विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
बात करें डे-नाइट टेस्ट की तो विराट पहले दिन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, आउट होने से पहले उन्होंने 245 मिनट तक बल्लेबाजी की और 180 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए। उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 68 और रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 88 रनों की अहम साझेदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें