फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के भगवान सचिन से भी बेहतर हैं विराट कोहली!

Tue, 29 Mar 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
आज से 16 साल पहले जो प्यार और भरोसा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए हुआ करता था, वहीं विराट कोहली के लिए है। क्रिकेट में सचिन के नाम इतने रिकॉर्ड हैं जो लंबे समय तक टूटेंगे भी नहीं।
विज्ञापन


लेकिन इन-दिनों जिस तरह कोहली ने अपने बल्ले की हनक दिखाई है, उससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह सचिन से भी बेहतर हैं या ये सिर्फ हवाई बातें हैं।

वनडे की बात करें तो 27 साल 144 की उम्र में क्रिकेट के भगवान सचिन 249 मैचों में 9262 रनों के साथ 42.10 के औसत से 25 सेंचुरी ठोंक चुके थे। वहीं, कोहली इसी उम्र में ‌सिर्फ 171 वनडे मैचों में 51.51 के औसत से 7212 रन ठोंक चुके हैं, इनकी भी 25 सेंचुरी ही हुई है।

अगर सचिन के सिर्फ 171 वनडे मैचों की बात करें तो इस वक्त तक वह सिर्फ 38.85 के औसत से 5828 रन ही बना सके थे, वह भी 12 सेंचुरी के साथ। लिहाजा स्पष्ट है इस मामले में तो कोहली मास्टर ब्लास्टर सचिन से आगे ही दिखते हैं।
विज्ञापन


टी-20 में सचिन सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेले हैं, इसमें उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए थे। वहीं, कोहली इस वक्त टी-20 के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर के रुप में उभरे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें