रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह आईपीएल नीलामी में चुने गए खिलाड़ियों को लेकर खुश हैं। वह इस टी-20 लीग में आक्रामक क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं। बेंगलोर ने कोलकाता में हुई नीलामी में क्रिस मौरिस, आरोन फिंच, केन रिचर्डसन और डेल स्टेन सहित आठ खिलाड़ियों को खरीदा।
कोहली ने कहा, 'हमने जिन खिलाड़ियों को चुना है उससे मैं काफी खुश हूं और नए सत्र का इंतजार कर रहा हूं। हमने टीम के संयोजन और संतुलन पर काफी चर्चा की है। यह हमारे लिए एक अच्छी शुरुआत की तरह लग रहा है। मेरा मानना है कि लीग के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आपको आक्रामक क्रिकेट खेलकर इसका लुत्फ उठाना होगा।' आरसीबी अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाया है।
टीमः
विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, गुरकीरत सिंह, देवदत्त पडिक्कल, शिवम दुबे, पवन नेगी, मोईन अली, वॉशिंगटन सुंदर, पार्थिव पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, क्रिस मॉरिस, आरोन फिंच, डेल स्टेन, केन रिचर्डसन, इसुरु उदाना, जोशुआ फिलिप, पवन देशपांडे और शाहबाज अहमद।
खरीदे गए खिलाड़ी
क्रिस मॉरिस, आरोन फिंच, डेल स्टेन, केन रिचर्डसन इसुरु उडाना, जोशुआ फिलिप, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद