फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली को इन तीन खिलाड़ियों से थी 'विराट' उम्मीद, सभी ने डुबोई लुटिया

Thu, 18 Jan 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भी हार का स्वाद चखना पड़ा। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। 
विज्ञापन


सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 335 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 307 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर 28 रन की बढ़त हासिल करने वाली प्रोटियाज टीम अपनी दूसरी पारी में 258 रन पर ऑलआउट हुई और इस तरह टीम इंडिया को 287 रन का लक्ष्य मिला। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 50.2 ओवर में 151 रन पर ढेर हो गई और मैच 135 रन से गंवा बैठी।

इस मैच को किसी भी कीमत पर जीतने के लिए कप्तान विराट कोहली ने तीन बड़े बदलाव भी किए थे, लेकिन उनकी चली एक भी चाल पर उनके यह प्यादे सही साबित नहीं हुए।
विज्ञापन

कोहली की पहली चाल

के एल राहुल - फोटो : File
केपटाउन टेस्ट में ओपनर शिखर धवन के फेल होने पर कोहली ने इस मैच में के एल राहुल पर दांव खेला, लेकिन राहुल उनकी इस चाल पर खरे नहीं उतर सके। राहुल ने पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में महज 4 रन बनाकर आउट हुए। 

कोहली की दूसरी चाल

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
कप्तान कोहली ने लगातार दूसरे टेस्ट में भी अजिंक्य रहाणे की जगह पर रोहित शर्मा को खिलाया और उनकी यह गलती उन्हें ले डूबी। पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद कोहली ने रोहित को एकादश में शामिल किया। हालांकि कोहली सफाई दे चुके हैं कि रोहित के हालिया फॉर्म को देखकर उन्होंने उसे टीम में खिलाया है। 
विज्ञापन

कोहली की तीसरी गलती

पार्थिव पटेल - फोटो : BCCI
कोहली ने पहले टेस्ट में बल्ले से फेल रहे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को बैठाकर इस मैच में पार्थिव पटेल को खिलाया। पटेल इस मैच में न सिर्फ बल्ले से फेल रहे बल्कि ग्लब्स से भी उन्होंने सबको निराश किया। इस मैच में उन्होंने दो अहम कैच छोड़े, जबकि साहा ने पहले मैच में 10 कैच पकड़ कर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें