कोहली ने खारिज की रिपोर्ट
अब विराट ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है और इसे खारिज कर दिया है। कोहली ने हालांकि, जिस तरह इस खबर को लेकर प्रतिक्रिया दी है वो वायरल हो गई है। दरअसल, कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर को शेयर किया है और कैप्शन में हंसने का इमोजी लगाया है। कोहली आईपीएल 2026 सीजन के लिए आरसीबी टीम से जुड़ गए हैं और उन्होंने हाल ही में अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था। आरसीबी का पहला मैच 28 मार्च को बंगलूरू में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
पिछले सीजन में विराट ने 15 पारियों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए, जिनमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और कुल मिलाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।