फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए प्रपोज करने वाली महिला क्रिकेटर को विराट ने दिया स्पेशल गिफ्ट 

Tue, 12 Sep 2017 06:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
डेनियल व्याट
विज्ञापन
हाल ही में टीम इंडिया को महिला विश्वकप के फाइनल में मात देकर विश्व चैंपियन बनने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम की एक सदस्य को विराट कोहली ने स्पेशल गिफ्ट दिया है। जिसे लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। 26 वर्षीय इस खूबसूरत इस महिला क्रिकेटर ने ट्विटर पर यह बात अपने प्रशंसकों के साथ साझा की  है।
विज्ञापन


  Back training this week. Can't wait to use this beast 👌🏽💪🏽🔥 Thanks @imVkohli #ping #middlesbiggerthanme 🏏 pic.twitter.com/BknGjYx2Yj — Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) 10 सितंबर 2017







अगर आपको याद हो तो,  ये यह वही डेनियल व्याट हैं, जिन्होंने एक बार ट्विटर पर खुले आम विराट के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था।  डेनियल व्याट इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बड़ी और दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट को लेकर डेनियल व्याट ने ट्वीट कर कहा था, कोहली मैरी मी! 
विज्ञापन

  Kholi marry me!!! — Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) April 4, 2014


विराट ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर  डैनी वाट को अपना बैट गिफ्ट किया है। व्याट ने ट्विटर पर उन्होंने लिखा इस हफ्ते ट्रेनिंग में वापसी की। विराट को धन्यवाद देते हुए उन्होंने का इस तोहफे को यूज करने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। थैंक्स विराट। इस बैट के नीचे विराट कोहली का नाम भी लिखा है। 

 26 वर्षीय डैनी ने इंग्लैंड के लिए 53 वनडे और 70 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से वनडे में 602 और टी-20 में 488 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 27 और टी-20 में 46 विकेट हासिल किए हैं।उन्होंने इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत भी की है। 2013 में भारत में खेले गए महिला विश्वकप के दौरान उन्होंने टीम के लिए ये जिम्मेदारी निभाई थी।  2017 महिला विश्वकप के दौरान भी व्याट ने 4 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने चार पारियों में 72 की औसत से 72 रन बनाए। 42 रन नाबाद उनका उच्चतम स्कोर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें