विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ANI
पीढ़ियों को प्रेरित करेगी विरासत- गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आपने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि आपने एक ऐसी विरासत बनाई है जो लड़कियों की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी!
आपने देश को गौरवान्वित किया- सैयद किरमानी
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा, 'महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन, मेरी तरफ से उन्हें हार्दिक बधाई!... स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी खिलाड़ी भारतीय टीम की प्रिय हैं और उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर कठिन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया...आप सभी को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई, हम आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे और आपने देश को गौरवान्वित किया।'
यह भी पढ़ें -
IND vs SA Final: 'पार्ट-टाइम गेंदबाज को विकेट देना...', वोल्वार्ट ने माना- शेफाली की बॉलिंग रही टर्निंग पॉइंट
सोशल मीडिया पर आई बाढ़
एक्स इंडिया के अनुसार, महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया एक्स पर बातचीतों में 456.5% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जो देशभर में जश्न और गर्व की लहर को दिखाती है। महिला खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे ने करोड़ों दिलों को छू लिया।
विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ANI
जयंत चौधरी ने भी महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर कहा, 'यह दिखाता है कि भारतीय समाज कैसे बदल रहा है। नए भारत में युवा महिलाएं हर क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रही हैं। मैं भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं। बहुत अच्छा मैच था। हर कोई मैच देख रहा है। स्टेडियम युवाओं से भरा हुआ था। यह बहुत अच्छा संकेत है।'
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर कहा, 'बीती रात हमारे प्रदेश की बेटी और देश की बेटियों ने जिस प्रकार से क्रिकेट में धूम मचाई, मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं... प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश जैसे आगे बढ़ रहा है यह उसी के प्रतिमान हैं। विश्व कप में जीत दर्ज करने वाली टीम में मध्य प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ भी शामिल हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं और राज्य सरकार की ओर से हम उन्हें 1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करते हैं।'