फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों में टी-शर्ट फंसाकर विराट ने दिखाए सिक्स पैक एब्स, इंटरनेट पर वायरल VIDEO

Mon, 18 Nov 2019 04:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली एब्स - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। यह उनके आभामंडल का ही कमाल है कि विराट से प्रेरित होकर कई खिलाड़ी अब जिम को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बना चुके हैं। नागपुर टेस्ट में बांग्लादेश को हराने के बाद किंग कोहली आराम के मूड में कतई नहीं लग रहे। कोलकाता टेस्ट से पहले विराट ने जिम से एक वीडियो शेयर किया, जो जमकर शेयर हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 4
एक्सरसाइज करते कोहली - फोटो : ट्विटर
मैदान में रनिंग से लेकर फील्डिंग तक में स्टेमिना बनाए रखने के लिए रोजाना जिम में घंटो एक्सरसाइज करने वाले कोहली ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में आप देखेंगे कि विराट खूब कसरत कर रहे हैं। वीडियो में आप उनके सिक्स पैक एब्स भी देख सकते हैं। यह सिर्फ और सिर्फ विराट की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन

3 of 4
एब्स दिखाते विराट - फोटो : ट्विटर
खबर लिखे जाने तक वीडियो को लगभग 37 लाख लोग देख चुके थे, हजारों कमेंट्स विराट के इस एक्सरसाइेज वीडियो को भी मिला। बता दें कोहली ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था तब वह काफी मोटे थे, मगर जैसे-जैसे समय गुजरता गया विराट ने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरु किया और आज वह दुनिया के फिटेस्ट क्रिकेटरों में शामिल हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
day night test
इंदौर में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराने के बाद विराट कोहली की नजर कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज करने पर होगी। 22-26 तक ईडन गार्डन में खेला जाने वाला मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा। भारत में पहली बार इस तरह का कोई टेस्ट आयोजित हो रहा। यही नहीं इस मैच में पिंक बाॅल से मैच खेला जाएगा जिसको लेकर कोहली सहित पूरी भारतीय टीम एक्साइटेड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें