फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: सूजी हुई आंख, नाक पर पट्टी और चोट के निशान; विराट कोहली को देख डर गए फैंस, पूछा- सब ठीक है?

Tue, 28 Nov 2023 09:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है, जिसे देखकर फैंस डरे हुए हैं। इस फोटो में कोहली के चेहरे पर कई चोटें देखी जा सकती हैं। हालांकि, कोहली ने कुछ साफ नहीं किया है कि उन्होंने यह फोटो क्यों साझा की है।
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की ताजा फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके फैंस काफी चिंतित हैं और कोहली का हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। विराट कोहली ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की। इस फोटो में कोहली को सफेद टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है और उनके चेहरे पर कुछ चोट के निशान हैं। उन्होंने अपनी नाक पर भी बैंड-एड लगा रखा था, लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान थी। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा "आपको दूसरे आदमी को देखना चाहिए।"
विज्ञापन


कोहली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने कई तरह के कयास लगाए। हालांकि, विराट ने यह साफ नहीं किया है कि यह फोटो कब की है। उन्होंने इसे क्यों साझा किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोटो किसी विज्ञापन की शूटिंग की होगी। कोहली को वास्तविक चोटें नहीं लगी हैं। मेकअप के जरिए उनके चेहरे पर चोट के निशान बनाए गए हैं।



एक फैन ने पूछा कि विराट को क्या हुआ? वहीं, दूसरे फैन ने लिखा कि कोहली को क्या हुआ?



विराट कोहली को आरसीबी ने एक बार फिर रिटेन कर लिया है। वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम के लिए खेलते रहे हैं। हालांकि, अब तक उनकी टीम चैंपियन नहीं बन पाई है। विराट अभी भी टीम के साथ जुड़े हुए हैं और 2024 में पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे। विराट ने हाल ही में खुलासा किया था कि कई बार एक से ज्यादा आईपीएल टीमों ने उनसे बात की और कहा कि वह ऑक्शन में खुद को शामिल करें, लेकिन कोहली इसके लिए तैयार नहीं हुए। वह अपनी आईपीएल टीम आरसीबी के साथ जुड़े रहे। अब यह टीम उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई है। पूरी संभावना है कि विराट इसी टीम के लिए खेलते हुए आईपीएल को अलविदा कहेंगे। हालांकि, इससे पहले एक ट्रॉफी जीतना उनके लिए सुखद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें