फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस प्रेमी विराट कोहली ने छककर खाई बिरयानी, Video हुआ वायरल

Mon, 07 May 2018 08:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट में फिटनेस का नया स्तर स्थापित कर दिया है। विराट की फिटनेस गजब की है और वह लोगों को भी फिट रहने की सलाह देते हैं। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए विराट कोहली ने कई स्वादिष्ट चीजों से दूरी बनाई है। मगर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


29 वर्षीय विराट कोहली का मन बिरयानी देखकर बदल गया और वह फिटनेस को भूल इसका आनंद लेने से नहीं चूके। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से एक दिन पहले आरसीबी के खिलाड़ी मस्ती करते नजर आए। वो सिराज खान के यहां ब्रियानी पार्टी करने पहुंचे। विराट कोहली, पार्थिव पटेल और मंदीप सिंह हैदराबादी बिरयानी का मजा लेने पहुंचे। वीडियो में और भी कई खिलाड़ी नजर आए। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।



वीडियो में दिख रहा है कि विराट कोहली बिरयानी का मजा लेते नजर आ रहे हैं। रविवार को प्रैक्टिस सेशन पूरा करने के बाद टीम के खिलाड़ी सिराज के घर पहुंचे। खिलाड़ियों ने सिराज के घर करीब 2 घंटे बिताए। हालांकि, आरसीबी का लक्ष्य मौजूदा आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले और 6 अंक हासिल करते हुए वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें