फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की 15 मिनट वाली चुनौती पर पीएम मोदी के बाद बरसीं स्मृति ईरानी

Mon, 07 May 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
विज्ञापन
केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के 15 मिनट वाले बयान पर चुटकी ली है। जिसमें राहुल ने कहा था कि पीएम मोदी में अगर हिम्मत है तो वह संसद में 15 मिनट मेरे सामने बोलकर दिखाएं। 
विज्ञापन


इस पर स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जी ने कहा कि 15 मिनट बोलूंगा। नरेंद्र भाई ने कहा, बोलो भैया। बोलो लेकिन बिना कागज के बोलो। स्मृति ईरानी ने कहा मैं तो कहती हूं कि बेल्तांगढी विधानसभा का एक-एक नागरिक कह सकता है कि राहुल जी, मोदी जी छोड़ो, हरीश पूंजा (बीजेपी प्रत्याशी) के सामने आकर बोलो। 

बता दें कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी थी कि वह मेरे सामने 15 मिनट बोलकर दिखाएं। इसके बाद पीएम मोदी ने कर्नाटक की एक रैली में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो मुझे चुनौती देते हैं कि अगर वो 15 मिनट संसद में बोले, तो मैं उनके सामने टिक नहीं पाऊंगा। पीएम मोदी ने कहा कि वो सही कहते हैं क्योंकि वो नामदार हैं और हम कामदार। इसलिए हम उनके सामने कहां टिक पाएंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वो हाथ में बिना कोई कागज लिए 15 मिनट तक कर्नाटक सरकार के कामों पर बोलकर दिखाएं। ये तो छोड़िए, वो 15 मिनट में पांच बार विश्वेश्वरैया ही बोलकर दिखा दें।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें