फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'मेरे पसंदीदा छोले भटूरे पर चर्चा करने की जरूरत नहीं', प्रसारकों पर भड़के कोहली; सुनाई खरी-खोटी

Sun, 16 Mar 2025 09:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

कोहली खेल के अलावा अपनी फिटनेस पर भी ध्यान रखते हैं। कई बार मैच के दौरान प्रसारकों को कोहली के खाने के बारे में चर्चा करते देखा गया है। रणजी ट्रॉफी 2025 में वापसी के दौरान दिल्ली में कोहली ने लंच में चिली पनीर ऑर्डर किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली प्रसारकों पर भड़क गए और उन्होंने कहा कि उनके पसंदीदा छोले भटूरे पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के एक कार्यक्रम के दौरान कोहली ने कहा कि प्रसारकों का काम क्रिकेट पर चर्चा करना है, बल्कि यह नहीं कि मैंने रात में क्या खाया था। कोहली आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए बंगलुरू पहुंच गए हैं और आरसीबी टीम से जुड़ गए हैं। 
विज्ञापन

चर्चा में रहते हैं कोहली 
कोहली अंडर-19 के दिनों से ही चर्चा में रहे हैं और पिछले 15 वर्षों से भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। कोहली खेल के अलावा अपनी फिटनेस पर भी ध्यान रखते हैं। कई बार मैच के दौरान प्रसारकों को कोहली के खाने के बारे में चर्चा करते देखा गया है। रणजी ट्रॉफी 2025 में वापसी के दौरान दिल्ली में कोहली ने लंच में चिली पनीर ऑर्डर किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कोहली ने प्रसारकों को स्पष्ट कर दिया कि उनके कवरेज में अधिक सूक्ष्मता की आवश्यकता है और उन्हें मैच के दौरान दिल्ली में खाने के लिए उनकी पसंदीदा चीजों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार विराट कोहली, आरसीबी टीम से जुड़े; फ्रेंचाइजी ने साझा किया पोस्ट

कोहली ने कहा, हम भारत को खेलों में आगे बढ़ाने वाला देश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारे पास एक विजन है। आज हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इसमें शामिल सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। यह सिर्फ बुनियादी ढांचे या पैसे लगाने वाले लोगों के बारे में नहीं है। यह देखने वाले लोगों के बारे में भी है। हमें शिक्षा की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, प्रसारण कार्यक्रम में खेल के बारे में बात होनी चाहिए, न कि कल दोपहर के भोजन में मैंने क्या खाया या दिल्ली में मेरा पसंदीदा खाना छोले-भटूरे है। क्रिकेट मैचों में ऐसा नहीं हो सकता। इसके बजाय, आप इस बारे में बात कर सकते हैं कि एक एथलीट किस दौर से गुजर रहा है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत के मामले में सबसे आगे हैं धोनी, 2018 से राहुल ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
विज्ञापन

आईपीएल में चमक बिखेरने को तैयार कोहली 
कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने पांच मैचों में 54.50 के औसत से 218 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। कोहली की नजरें अब आईपीएल में जलवा बिखेरने पर हैं। कोहली चाहेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी की फॉर्म आईपीएल में भी बरकरार रहे। कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनकी नजरें ऑरेंज कैप के साथ ही पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें