फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंचुरियन में शतक लगाते ही कोहली ने रच दिए ये 5 'विराट' कीर्तिमान

Mon, 15 Jan 2018 05:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अकेले दम पर टीम को न सिर्फ शर्मनाक स्थिति से उबारा बल्कि अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक भी लगाया। 

इन सब के अलावा कोहली के नाम इस मैच कई रिकॉर्ड दर्ज हुए तो आइए जानते हैं, उन कीर्तिमानों के बारे में जो उन्होंने इस टेस्ट में बनाए...
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के पांचवें कप्तान बने। उनसे पहले यहां शतक जड़ने वाले सभी कप्तान दक्षिण अफ्रीका के ही रहे हैं। 

शॉन पोलक, 2001
ग्रीम स्मिथ, 2004
हाशिम अमला, 2014
फाफ डू प्लेसी, 2016
विराट कोहली, 2018
 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली का यह विदेशी सरजमीं पर कप्तान के तौर पर 14वां शतक हैं और इस तरह उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के शतकों की बराबरी कर ली। जयवर्धने के नाम एशियन कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 14 शतक थे। इन दोनों के बाद सुनील गावस्कर के 11 शतक हैं। 
 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली दूसरे भारतीय कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने दक्षिम अफ्रीका में कप्तान के दौर पर शतक ठोका। इससे पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने 1997 में केपटाउन में शतक लगाया था। 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली ने इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला। उन्होंने विदेशी सरजमीं पर 13वां शतक लगाया। इससे पहले भारतीय कप्तान के तौर पर विदेशी दौरों पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा सौरव गांगुली के नाम था। उन्होंने 12 शतक लगाए थे। इसके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन के 8 और सचिन तेंदुलकर के 7 शतक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
सेंचुरियन में  भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली ने तोड़ दिया। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी के नाम 2010 में 90 सबसे अधिक रन थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें